'तेजस्वी अपने पिता लालू के ‘पाप’ छिपा रहे हैं, राजद-कांग्रेस विदेशी पर्व मनाते हैं', पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला

By Renu Tiwari | Nov 04, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) पर तीखा प्रहार करते हुए सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) व कांग्रेस आपस में ही लड़ रहे हैं, जबकि गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव के ‘‘पापों को छिपाने’’ की कोशिश कर रहे हैं। सहरसा और कटिहार जिलों में जनसभाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस और राजद के परिवार विदेश यात्राओं और विदेशी पर्व मनाने में रुचि रखते हैं, लेकिन उन्हें अयोध्या में राम मंदिर जाने का समय नहीं मिलता और वे छठ पूजा को ‘ड्रामा’ बताते हैं।’’

तेजस्वी यादव ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री बेसिर-पैर की बातें बंद करें और बिहार के 14 करोड़ लोगों को बताएं कि उन्होंने उनके लिए क्या किया है। जहां तक लालू प्रसाद का सवाल है, रेल मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल ऐतिहासिक रूप से सफल रहा है, जिससे उनके विरोधी आज भी ईर्ष्या करते हैं।’’ मीसा भारती ने कहा, ‘‘कौन कहता है कि लालू प्रसाद के पोस्टर नहीं लगे हैं? क्या प्रधानमंत्री बिहार सिर्फ यह गिनने आते हैं कि राजद ने कितने पोस्टर लगाए? बेहतर होगा कि वे ठोस मुद्दों पर बात करें।’’

प्रधानमंत्री ने दोहराया कि राजद ने ‘‘कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर’’ तेजस्वी यादव को ‘इंडिया’ गठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा बनवाया और दावा किया कि ‘‘अब कांग्रेस उस अपमान का बदला लेना चाहती है।’’ तेजस्वी यादव ने पलटवार करते हुए कहा, ‘‘क्या किसी ने कभी किसी प्रधानमंत्री को इस तरह की का इस्तेमाल करते देखा है?’’ मीसा भारती ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री को रोजगार की बात करनी चाहिए, लेकिन वह लोगों को ‘कट्टा’ पर भाषण दे रहे हैं।’’

इसे भी पढ़ें: बाराबंकी में तेज रफ्तार का कहर! ट्रक-कार की जोरदार टक्कर में 6 जिंदगियां खत्म, सड़क पर मचा कोहराम

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी प्रधानमंत्री की टिप्पणी पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री को कैसे पता कि हम तेजस्वी को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाने के लिए राजी थे या नहीं? क्या वे हमारी बैठक में मौजूद थे?’’ खरगे ने साथ ही प्रधानमंत्री की रैलियों और एक दिन पहले पटना में हुए रोड शो से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक साजिश है, जिसे मुख्यमंत्री को समझना चाहिए। भाजपा उन्हें दोबारा मौका देने वाली नहीं है।’’ हालांकि, जनता दल (यूनाइटेड) ने मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति को लेकर उठाए जा रहे सवालों को खारिज किया। जद(यू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘नीतीश कुमार बिहार में राजग के सबसे वरिष्ठ नेता हैं। उन्हें सभी 243 सीट पर प्रचार करना है और उनका कार्यक्रम उसी हिसाब से तय होता है। खरगे यह बताएं कि राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव क्यों नहीं थे, जब वह बेगूसराय में भाषण देने और मछली पकड़ने गए थे?’’

इसे भी पढ़ें: एयर इंडिया का विमान भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग! 172 यात्री बाल-बाल बचे, टला बड़ा हादसा

प्रधानमंत्री ने सीमांचल क्षेत्र- अररिया, पूर्णिया और कटिहार की मुस्लिम बहुल आबादी का संदर्भ देते हुए आरोप लगाया कि ‘‘कांग्रेस और राजद घुसपैठियों का समर्थन कर क्षेत्र की जनसांख्यिकीय संतुलन बिगाड़ने की खतरनाक साजिश में शामिल हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ये वही पार्टियां हैं जो वोटों के लिए चरमपंथियों के सामने झुक जाती हैं। तीन तलाक विधेयक और वक्फ कानून का विरोध इसी मानसिकता का उदाहरण है।

प्रमुख खबरें

VHP का दावा: आठ महीनों में हमलों के दौरान 254 हिंदू मारे गए

विमान अपहरण की कोशिश नाकाम करने वाले भारतीय Pilot स्मित मच्छार की Dubai क्राउन प्रिंस ने की प्रशंसा

Cockpit हमले में 174 यात्रियों की बचाई जान, Flydubai Pilot Smit Machhar से मिले Sheikh Hamdan

Rohit Sharma ने West Indies के खिलाफ रचा इतिहास, ODI में ओपनर के तौर पर पूरे किए 10000 रन