ED-CBI की कार्रवाई पर तेजस्वी बोले, डर गई है भाजपा, 2024 में टिकने वाली नहीं

By अंकित सिंह | Mar 13, 2023

जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इसको लेकर बिहार में खूब राजनीति भी हो रही है। विपक्ष जहां इसे मोदी सरकार का विरोधी दलों को परेशान करने का तरीका बता रहा है। तो वहीं भाजपा जबरदस्त तरीके से राजद और लालू परिवार पर हमलावर है। इन सब के बीच तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। बिहार के उपमुख्यमंत्री ने इसको लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वे लोग डर गए हैं। तेजस्वी ने यह भी कहा कि अमित शाह छापेमारी के डायरेक्टर हैं। 

इसे भी पढ़ें: Land For Job Scam मामले में ED की रेड, Lalu Yadav की बेटियों के घर समेत कुल 15 जगहों पर पड़े छापे

पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि "नौकरी के बदले जमीन" घोटाले में लालू परिवार के परिसरों पर जांच एजेंसियों के छापे पर नीतीश कुमार चाहे जो बयान दें, लेकिन सबसे ज्यादा खुश भी वही हैं। मोदी ने कहा कि जांच-पूछताछ की कार्रवाई के कारण तेजस्वी प्रसाद यादव को जल्द मुख्यमंत्री बनाने का राजद का दबाव टल गया है। यह जदयू के लिए राहत की बात है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा था कि इस तरह की चीज़ें 2017 में भी हुई थी जब वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विरोधी गठबंधन में थे। नीतीश ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा, “ मैं क्या कहूं जो लोग प्रभावित हो रहे हैं वे पर्याप्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं।”

प्रमुख खबरें

दुनिया के सबसे बड़े तेल मार्ग पर अमेरिकी कब्जे का दावा! Donald Trump के मैप पोस्ट से मचा महायुद्ध का हड़कंप

Tulsidas Jayanti 2026: गृहस्थ जीवन त्याग कर कैसे गोस्वामी तुलसीदास बने श्री राम के अनन्य भक्त

Jharkhand Govt Exam Cancelled | झारखंड में भर्ती परीक्षाओं पर बड़ा फैसला, CID/SIT जांच के बीच 39 परीक्षाएं हुई रद्द और 6 स्थगित

Pilibhit में truck driver की हत्या के आरोप में पुलिस ने अमंदीप कौर को किया गिरफ्तार