'बिहार ने वही किया जो देश को करने की जरूरत', तेजस्वी बोले- युवाओं को एक महीने के भीतर देंगे बंपर नौकरी

By अंकित सिंह | Aug 10, 2022

बिहार में सत्ता परिवर्तन हो चुका है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आठवीं बार शपथ ले चुके हैं। इस बार उनके साथ उप मुख्यमंत्री के तौर पर तेजस्वी यादव है। तेजस्वी यादव दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। दरअसल, नीतीश कुमार ने मंगलवार को एनडीए गठबंधन से अलग होने का फैसला लिया था। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। नीतीश कुमार को जदयू, राजद और कांग्रेस  के विधायकों ने अपना नेता चुना। इसके बाद एक बार फिर से उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। वही, तेजस्वी यादव को फिर से उप मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला है। उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान कर दिया है। तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि 1 महीने के भीतर युवाओं को बंपर नौकरी देंगे। 

इसे भी पढ़ें: PM पद के दावेदार नहीं हैं नीतीश कुमार, इशारों-इशारों में भाजपा पर बरसे, बोले- 2014 वाले 2024 में रह पाएंगे क्या ?

तेजस्वी ने कहा कि हम बिहार की जनता के प्रति जवाबदेह हैं। हर चेहरे पर मुस्कान लौटी है। जनता में खुशी का माहौल है। बिहार में मिलकर मजबूती से हम सरकार चलाएंगे। वहीं भाजपा जबरदस्त तरीके नीतीश कुमार पर हमलावर है। भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि आज 'पलटुराम' 'कलटुराम' बन गये। मुझे पता चला कि लालू यादव ने उन्हें (नीतीश कुमार) बधाई दी है। लालू यादव ने एक बार ट्वीट किया था कि वह एक सांप है, जैसे सांप अपनी केचुआ छोड़ देता है, वह अपना गठबंधन छोड़ देते है और हर दो साल में एक नया गठबंधन लेते है। शपथ ग्रहण के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के परिवार के भी प्रतिक्रिया आई है। पत्नी राजश्री ने कहा कि मैं सभी को धन्यवाद देती हूं। मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि यह बिहार के लोगों के लिए अच्छा है, मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। सभी खुश हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर