BJP Helpline Number: हमारे कार्यकर्ता को धमका रही कांग्रेस, तेजस्वी सूर्या बोले- बीजेपी शुरू करेगी हेल्पलाइन नंबर

By अभिनय आकाश | Jun 05, 2023

भाजपा ने सोमवार को कहा कि वह राज्य में कांग्रेस सरकार द्वारा कार्यकर्ताओं को सभी "कानूनी अत्याचारों" से बचाने के लिए पार्टी के कर्नाटक कानूनी प्रकोष्ठ द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर शुरू करेगी। बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि पार्टी ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए सोमवार को देश भर के 50 वकीलों के साथ बैठक की। भाजपा सांसद ने कहा कि हम कांग्रेस नेताओं के झूठे आरोपों और हमारी पार्टी के सदस्यों के खिलाफ दर्ज मामलों पर मुकदमा दर्ज करने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Karnataka Gruha Lakshmi Scheme । सिद्धरमैया सरकार की नई योजना लागू होने से पहले बनी सास-बहु में विवाद का मुद्दा

बीजेपी सांसद ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के 'झूठे दावों' के खिलाफ कोर्ट में जनहित याचिका और याचिकाएं भी दायर की जाएंगी। कांग्रेस सरकार जब भी त्यौहार होते हैं, हिंदुओं पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। ऐसे परिदृश्यों से बचने के लिए, हम जनहित याचिकाएँ और रिट दायर करेंगे और हमारे पास धारवाड़, गुलबर्गा और बेंगलुरु के वकील हैं। 

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत