'...जो बिहार में हुआ वो पूरे देश में होने जा रहा है', रोजगार के बहाने तेजस्वी का भाजपा पर निशाना

By अंकित सिंह | Sep 19, 2022

रोजगार को लेकर विपक्ष लगातार भाजपा पर हमलावर है। बेरोजगारी के मुद्दे पर विपक्ष भाजपा पर निशाना साधने का एक भी मौका नहीं छोड़ता है। इन सब के बीच बिहार के उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी भाजपा पर निशाना साधा है। अपने बयान में उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बिहार में जिस तरीके से युवाओं को रोजगार दिए जाने का काम चल रहा है, उससे भाजपा डर गई है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक तेजस्वी ने कहा कि इनका (भाजपा) पहला डर 2024 का है कि जो बिहार में हुआ वो पूरे देश में होने जा रहा है। इनका दूसरा डर है कि इनको पता है कि कुछ दिनों में बिहार में लाखों की संख्या में सरकारी नौकरी मिलेंगी।

इसे भी पढ़ें: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से 100 किलोमीटर दूर, UP की इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं नीतीश कुमार, कभी नेहरू ने लगाई थी जीत की हैट्रिक

हालांकि, भाजपा लगातार रोजगार को लेकर बिहार सरकार पर हमलावर है। भाजपा का सवाल है कि नीतीश पहले कहते थे कि नौकरी नहीं है, अब कहां से वह देंगे? दरअसल, 2024 चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने-अपने दांव चल रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार की अपनी भूमिका को लेकर काफी सक्रिय हो गए हैं। नीतीश कुमार ने विपक्षी एकजुटता को लेकर दिल्ली का दौरा किया था और कई नेताओं से मुलाकात भी की थी। लालू यादव भी लगातार नीतीश कुमार का समर्थन कर रहे हैं। जदयू तो नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री मटेरियल बता रही है। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा