Tamil Nadu में प्रवासियों पर हमलों को लेकर Tejashwi ने भाजपा पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2023

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने तमिलनाडु में प्रवासियों पर कथित हमलों को लेकर उठे विवाद को लेकर रविवार को भाजपा की आलोचना की तथा दो राज्यों से जुड़े मामले में केंद्र की ओर से ‘चिंता की कमी’ का हवाला दिया। राजद नेता ने पत्रकारों से बातचीत में यह भी कहा कि वह एक दिन पहले वहां गई एक टीम की ओर से तमिलनाडु में स्थिति पर एक रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने छिटपुट घटनाओं के आधार पर सामान्य धारणा बनाने के खिलाफ भी आगाह किया।

प्रवासी श्रमिकों पर हमलों के आरोपों की जांच के लिए बिहार से अधिकारियों का चार सदस्यीय दल शनिवार को तमिलनाडु के लिए रवाना हो गया। यादव ने कहा, “हमने वह किया जो हम कर सकते थे। लेकिन बिहार में विपक्ष में बैठी और केंद्र में शासन करने वाली भाजपा पर सवाल उठाए जाने की जरूरत है। केंद्र सरकार ने अब तक चिंता की कमी दिखाई है, जबकि इस मामले में दो राज्य शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi News: द्वारका में रक्षा मंत्रालय की 30 वर्षीय महिला अधिकारी की संदिग्ध मौत, पति-ससुराल वालों पर FIR

Devendra Fadnavis बोले, संविधान और लोकतंत्र ने मुझे CM बनाया, Nagpur में युवाओं से संवाद

Kishore Kumar का अद्भुत करिशमा! एक सांस में गाया था यह Iconic Song, 56 साल से अमर

CRPF Jawan की Bihar के Rohtas में सड़क दुर्घटना में मौत, परिवार के 4 लोग घायल