बंगाल में ममता दीदी के साथ तेजस्वी, बिहार के लोगों से TMC के पक्ष में खड़े होने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में धर्मनिरपेक्ष दलों के बीच एकता कायम करने का प्रयास करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भेंट की और बिहार मूल के लोगों से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। 

इसे भी पढ़ें: असम में कांग्रेस के साथ राजद, पर बंगाल में TMC पर डोरे डाल रहे तेजस्वी 

तेजस्वी ने कहा, ‘‘हमारी पार्टी का रुख ममताजी को पूरा समर्थन देना है।’’ उन्होंने बिहार के लोगों से बनर्जी की पार्टी के साथ खड़ा रहने की अपील की। बदले में बनर्जी ने कहा कि उनके और जेल में बंद लालू प्रसाद के मन में ‘एक-दूसरे के प्रति सम्मान’ है। बनर्जी ने कहा कि जब हम लड़ रहे हैं... यह तेजस्वी भाई भी लड़ रहे है , हम साथ-साथ हैं।

प्रमुख खबरें

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा