तेजस्वी ने महागठबंधन को बताया नैचुरल अलायंस, कहा- हम नहीं करते बीजेपी की तरह राजनीति

By अभिनय आकाश | Aug 12, 2022

नीतीश कुमार ने आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी संभावनाओं के बारे में ‘‘चिंता’’ करने की जरूरत है। वहीं जेडीयू और राजद के महागठबंधन को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि ये कोई सौदा नहीं बल्कि नैचुरल तरीके से किया गया गठबंधन है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि ये महाराष्ट्र जैसा हाल नहीं है। हम बीजेपी की तरह राजनीति नहीं करते हैं। जिन्हें धमकाया जा सकता है। उन्हें धमकाना या फिर जिन्हें खरीदा जा सकता है उन्हें खरीद लेना। इस तरह के सौदे के लिए यहां गलती न करें। 

इसे भी पढ़ें: 'मैं नहीं डरता...' तेजस्वी यादव बोले- मेरे आवास पर कार्यालय स्थापित कर सकती हैं ईडी, सीबीआई

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से हटाए जाने और धनशोधन के एक मामले में उनका नाम सामने आने के बीच, जब तेजस्वी यादव से यह पूछा गया कि क्या वह संघीय एजेंसियों के डर से परेशान हैं, उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘ मैं ईडी और सीबीआई द्वारा मेरे आवास के भीतर अपना कार्यालय स्थापित किए जाने का स्वागत करूंगा। अगर इससे भी शांति नहीं मिलती, तो मैं उनकी मदद नहीं कर सकता। 

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर