'अधिका​री तो छोड़िए, एक कर्मचारी तक उनकी बात नहीं सुनता', तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर सबसे बड़ा हमला

By अंकित सिंह | Jul 10, 2024

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तेजी से ध्यान आकर्षित किया है। फुटेज में नीतीश कुमार को एक इंजीनियर से पूछते हुए देखा जा सकता है, 'मुझे बताओ, क्या मुझे आपके पैर छूने चाहिए?' जैसे ही वह आगे बढ़ते हैं, इंजीनियर पीछे हट जाता है और विनम्रता से मना कर देता है। नीतीश कुमार बिहार की राजधानी पटना में जेपी गंगा पथ पर गाय घाट से कंगना घाट तक 3.4 किलोमीटर लंबे पुल के उद्घाटन में शामिल हो रहे थे। नीतीश कुमार पुलों के निर्माण में देरी पर नाराजगी जता रहे थे।

इसे भी पढ़ें: NEET paper leak मामले में जारी है CBI का एक्शन, दो और लोगों को पटना से किया गिरफ्तार

राजद नेता ने कहा कि एक कमजोर बेबस मुख्यमंत्री के कारण “बिहार में होना वही है जो “चंद” सेवारत और “सेवानिवृत्त” अधिकारियों ने ठाना है” क्योंकि अधिकारी भी जानते है कि ये 43 सीट वाली तीसरे नंबर की पार्टी के मुख्यमंत्री है। उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि जब शासन में इक़बाल खत्म हो जाए हो और शासक में आत्मविश्वास ना रहे तब उसे सिद्धांत, जमीर और विचार किनारे रख ऊपर से लेकर नीचे तक बात-बात पर ऐसे ही पैर पड़ना पड़ता है। बहरहाल हमें कुर्सी की नहीं बल्कि बिहार और 14 करोड़ बिहारवासियों के वर्तमान और भविष्य की चिंता है। 

प्रमुख खबरें

संभल जाएं! 40 के बाद शरीर में होने वाले ये Natural Changes बढ़ाते हैं Bad Cholesterol और हार्ट स्ट्रोक का खतरा

CM Omar Abdullah का बड़ा बयान: अगर 2019 में Jammu-Kashmir का Special Status न हटता तो PoK मिल गया होता

ढाई मोर्चों पर युद्ध लड़ रहा भारत, सीएम रेखा गुप्ता की अपील, अर्बन नक्सल से सतर्क रहें युवा

Numerology Prediction: 138 दिनों तक इन 3 Mulanks के लिए चुनौतीपूर्ण समय, बरतें विशेष सतर्कता