Tejashwi Yadav ने One Nation-One Income की मांग की, पलटवार में BJP ने कहा, उन्हें एक परिवार की चिंता

By अंकित सिंह | Sep 02, 2023

संसद के विशेष सत्र बुलाए जाने को लेकर कई तरह की चर्चाएं है। इसी कड़ी में एक राष्ट्र, एक चुनाव' की बात चल रही है। इसको लेकर राजनीति शुरू हो गई है। कई विपक्षी दलों की ओर से इसका विरोध किया जा रहा है। बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी इसका विरोध किया है। भाजपा पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि उन्हें 'वन नेशन, वन इलेक्शन' से पहले उन्हें 'वन नेशन, वन इनकम' करनी चाहिए। पहले लोगों के साथ आर्थिक न्याय करें। वे (भाजपा) पूरे देश पर कब्ज़ा करना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जनता जो मजबूत विकल्प चाहती थी, वो विकल्प हम तैयार कर रहे हैं। समन्वय समिति(गठबंधन की) भी बन गई है। उन्होंने कहा कि अभी कह रहे हैं 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' बाद में कहेंगे केवल केंद्र का ही चुनाव हो राज्यों का चुनाव खत्म कर देंगे...ये सब बेकार की बातें हैं, कहीं चलने वाली नहीं हैं। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात भाजपा ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के विचार का समर्थन किया, कांग्रेस ने इसे ‘चाल’ बताया

कोविंद की अध्यक्षता में समिति 

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को ‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’’ की संभावनाएं तलाशने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया था। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अब इसके अन्य सदस्यों की भी घोषणा कर दी गई है। कमेटी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को जगह दी गई है। इसके अलावा पूर्व राज्यसभा एलओपी गुलाम नबी आज़ाद और अन्य को समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया। इनमें एनके सिंह, सुभाष कश्यप, हरिश साल्वे और संजय कोठारी हैं। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि हर वर्ष देश में कहीं न कहीं चुनाव होता है। इससे विकास में बाधा आती है, अधिक खर्च भी होता है। इसी के चलते 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' की बात सामने आई होगी...कमेटी बनी है वो अध्ययन करेगी और रिपोर्ट जमा करेगी। ये अच्छी बात है।

प्रमुख खबरें

Microsoft में फिर चली छंटनी की तलवार, Xbox और Sales विभाग से 4800 Employees निकाले गए

Virat Kohli के Test Retirement पर बोले Kapil Dev- यह फैसला जल्दबाजी में लिया गया

Ishan Kishan का बड़ा खुलासा, बोले- England के खिलाफ उन दो Free Hit ने हमसे छीन लिया पूरा Match.

Cristiano Ronaldo ने Retirement की अटकलों पर लगाया फुल स्टॉप, कहा- फैसला मैं खुद करूंगा