तेजस्वी यादव का राघोपुर से नामांकन, लालू-राबड़ी भी रहे मौजूद, कहा- सरकार बनाकर बिहार को समृद्ध बनाएंगे

By अंकित सिंह | Oct 15, 2025

राजद नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को राघोपुर विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया, जहां उनका लक्ष्य हैट्रिक बनाना है। उन्होंने कहा कि वह न केवल सरकार बनाना चाहते हैं, बल्कि बिहार को समृद्ध भी बनाना चाहते हैं। इस दौरान लालू यादव और राबड़ी देवी भी मौजूद रहे। तेजस्वी यादव ने कहा कि राघोपुर की जनता ने मुझ पर दो बार भरोसा जताया है। यह तीसरी बार है जब मैंने राघोपुर से अपना नामांकन दाखिल किया है। हमारा संकल्प है कि बिहार के हर परिवार में एक सरकारी नौकरी हो। हमें बिहार से बेरोजगारी मिटानी है। 

राघोपुर निर्वाचन क्षेत्र ने अतीत में उनके माता-पिता को बिहार के मुख्यमंत्री चुना था। 35 वर्षीय तेजस्वी यादव ने वैशाली ज़िले के मुख्यालय हाजीपुर स्थित कलेक्ट्रेट में अपने पिता और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और माता राबड़ी देवी की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पूर्व उप-मुख्यमंत्री के साथ पाटलिपुत्र से सांसद और सबसे बड़ी बहन मीसा भारती और राज्यसभा सदस्य संजय यादव जैसे कई करीबी सहयोगी और परिवार के सदस्य भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: बिहार में गतिरोध खत्म! अमित शाह से मुलाकात के बाद बोले उपेंद्र कुशवाहा, बनेगी NDA सरकार

20 साल बाद पार्टी की सत्ता में वापसी की उम्मीद लगाए बड़ी संख्या में समर्थक सड़क के दोनों ओर खड़े थे, क्योंकि राजद नेताओं को पटना स्थित पार्टी सुप्रीमो के घर से हाजीपुर अनुमंडल कार्यालय तक 40 किलोमीटर की यात्रा पूरी करने में कुछ घंटे लग गए। उल्लेखनीय है कि नामांकन दाखिल करने से पहले तेजस्वी ने रोड शो किया था और जिस कार में यादव अपने माता-पिता और बहनों के साथ यात्रा कर रहे थे, वह फूलों से ढकी हुई थी, जिसे समर्थक शुभकामनाओं के रूप में रास्ते में उन पर बरसा रहे थे।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है