चुनावी प्रचार में बिगड़ी तेजस्वी यादव की तबीयत, सुरक्षाकर्मी ने सहारा देकर स्टेज से उतारा, बोले- बेरोजगार युवाओं की तकलीफ़ के आगे यह कुछ भी नहीं

By अंकित सिंह | May 04, 2024

बिहार के अररिया में चुनाव प्रचार के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव को पीठ में हल्की चोट लग गई। एक वीडियो में दिखाया गया कि तेजस्वी यादव को मंच से उतरने में सुरक्षाकर्मी मदद कर रहे हैं। राजद ने एक्स पोस्ट में लिखा कि तेजस्वी यादव चोट लगने के बावजूद भी आपके बीच गए क्योंकि आपको आपके मुद्दों से भटकने से रोकना ज़रूरी है, आरक्षण मिटाने और संविधान बदलने की कसम खाए संघियों से सचेत करना ज़रूरी है, बलात्कारियों को संरक्षण देने और उन्हें देश से भगाने वालों के वास्तविक चरित्र से परिचय करवाना ज़रूरी है, इसीलिए तेजस्वी यादव का आपके पास आना ज़रूरी है।

इसे भी पढ़ें: बिहार से ही उठा था जातीय जनगणना का मुद्दा, अब चुनावी प्रचार में यहीं नहीं हो रही इसकी चर्चा

उन्होंने आगे लिखा कि छात्र को पीड़ा हैं क्यूँकि उन्हें अच्छी पढ़ाई नहीं मिल पा रही। बिहार के मेरे बुज़र्गों की पीड़ा है कि उन्हें अच्छी दवाई नहीं मिल पा रही, थाना और ब्लॉक के भ्रष्टाचार से आमजन परेशान है। हर वर्ग को पीड़ा है क्यूँकि उनके अधिकार, उनका न्याय उन्हें नहीं मिल पा रहा है। मैं इन सबों की तकलीफ़ में अपने आप को सांझीदार मानता हूँ। उन्होंने कहा कि बिहार में NDA सरकार से जनता त्रस्त है। ऐसे में यदि मैंने अपनीं पीड़ा की चिंता की और ये कदम रुक गए तो फिर लोगों की उम्मीदें भी बुझ जाएगीं तथा महंगाई, तानाशाही, अत्याचार और अन्याय की आग में बिहार झुलसता रहेगा। इसलिए मैंने तय किया है कि भले ही बाधा कितनी हो, भले ही दर्द कितना हो, रुकना नहीं है, झुकना नहीं है और थकना नहीं है। लक्ष्य की प्राप्ति तक चलते जाना है, बढ़ते जाना है, जीतते जाना है जीताते जाना है। लक्ष्य प्राप्त किए बिना रुकना मेरे खून में नहीं है।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा