Jharkhand के बेरमो में कांग्रेस उम्मीदवार के लिए Tejashwi Yadav ने की चुनावी रैली, भाजपा पर लगाए आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2024

बोकारो (झारखंड)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को आरोप लगाया कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने भाजपा पर घृणा फैलाने का भी आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें: Jharkhand Elections 2024 । कांग्रेस नेता Ghulam Ahmad Mir के वादे पर चढ़ा सियासी पारा, भाजपा ने घेरा

राजद नेता ने आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी राज्यों में गैर-भाजपा सरकारों को सत्ता से बाहर करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

इसे भी पढ़ें: Kailash Gahlot के इस्तीफे पर सियासी बवाल, AAP के आरोपों पर BJP ने किया पलटवार, Congress ने भी साधा निशाना

तेजस्वी ने कहा, 'उन्होंने (भाजपा) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को जेल भेजा और मुझे भी जेल भेजने की कोशिश की। हम जेल जाने के नाम से डरने वाले नहीं हैं।' उन्होंने कहा, 'वे (भाजपा) असल मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए हिंदू और मुस्लिम के नाम पर नफरत फैला रहे हैं।'

प्रमुख खबरें

Gajanan Sankranti 2026: सावन की गजानन चतुर्थी आज, इन Mantras के जाप से चमक सकती है आपकी Fortune

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश