CBSE के पाठ्यक्रम में बदलाव पर बोले तेजस्वी यादव, RSS के एजेंडे पर चल रहा देश

By अंकित सिंह | Apr 25, 2022

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा पाठ्यक्रमों में किए गए कुछ बदलाव को लेकर राजनीति हो रही है। राहुल गांधी के कटाक्ष के बाद अब बिहार में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी सीबीएसई के पाठ्यक्रम में बदलाव पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी ने साफ तौर पर आरोप लगाया है कि यह देश आरएसएस के एजेंडे पर चल रहा है। तेजस्वी ने कहा कि यह देश RSS के एजेंडे पर चल रहा है। यह तो हम पहले से बोल रहे हैं कि देश नागपुर से चल रहा है। यह ज़ाहिर सी बात है कि वे (RSS) पूरे देश में संविधान की जगह अपने एजेंडे को लागू करना चाहता है। समान नागरिक संहिता पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर ऐसा कानून लाया गया तो हम संसद में इसका विरोध करेंगे। इससे पहले राहुल गांधी ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। राहुल गांधी ने इस बदलाव को 'दमनकारी' बताया है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने शिक्षा बोर्ड और आरएसएस पर भी कटाक्ष किया। राहुल गांधी ने इस बदलाव को लेकर ट्वीट करते हुए इसे राष्ट्रीय शिक्षा श्रेडर बताया। इसका अर्थ समझने की कोशिश करें तो राहुल गांधी इसे सीधा राष्ट्रीय शिक्षा को बर्बाद करने वाला कदम बता रहे हैं। राहुल गांधी ने सीबीएसई को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सप्रेसिंह एजुकेशन भी कहा है।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान