Patna में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ Tejashwi Yadav ने भरी हुंकार, बोले- यह देश किसी के बाप का नहीं

By एकता | Jun 29, 2025

पटना के गांधी मैदान में शनिवार को वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ मुस्लिम संगठनों ने 'वक्फ बचाओ दस्तूर बचाओ' कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी रैली में शामिल हुए और मंच से भाजपा सरकार पर जमकर गरजे।

इसे भी पढ़ें: AAP का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, BJP के झुग्गी तोड़ो अभियान पर Arvind Kejriwal ने साधा निशाना

बिहार में वक्फ बिल संशोधन लागू नहीं होगा

यादव ने जोर देकर कहा कि बिहार में किसी भी कीमत पर वक्फ बिल संशोधन लागू नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अल्पसंख्यकों, गरीबों, पिछड़ों, अति-पिछड़ों और दलितों से उनके वोट के अधिकार को छीनने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने नए चुनाव आयोग के नोटिफिकेशन का हवाला देते हुए कहा कि 8 लाख वोटरों की सूची फिर से बनाई जा रही है, जो वोटिंग के अधिकार को छीनने की कोशिश है। तेजस्वी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की और कहा कि हम लोग मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे। आपको बता दें कि वक्फ बिल संशोधन के खिलाफ मुस्लिम समाज के लोगों का यह महाजुटान इमारत-ए-शरिया द्वारा कुछ दिनों पहले घोषित किया गया था।

प्रमुख खबरें

2027 वनडे वर्ल्ड कप मेरा आखिरी होगा, ट्रॉफी जीतने के लिए सब कुछ न्योछावर कर दूंगा, विराट कोहली का बड़ा ऐलान

West Bengal में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IPS और पुलिस अफसरों के तबादले

Ram Mandir चढ़ावा मामले पर राजनीति बंद हो, VHP ने UP Election 2027 से पहले दी चेतावनी

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar में Qazi Touqeer पर भद्दी टिप्पणी के लिए Reeti Tiwari पर भड़के Salman Khan