रोजगार पर तेजस्वी यादव ने कहा- बिहार ने मिसाल कायम की है, यही बनने जा रहा है असली मुद्दा

By अभिनय आकाश | Aug 15, 2022

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि सब चीज़ पर काम शुरू हो चुका है। आज सबने देखा कि गांधी मैदान से आज़ादी के दिन घोषणा नहीं हुई बल्कि मुहर लगी है। भाजपा के लोगों ने दो साल बर्बाद कर दिए वरना नौजवानों के हाथों में नौकरियां होती। आज ऐतिहासिक दिन पर राज्य के मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि हम 10 लाख नौकरियां देंगे जिसको बढ़ाकर 20 लाख किया जाएगा। हम इसके अलावा नए रोज़गार बनाने का भी काम करेंगे। हम लोग अपने वादे को पूरा कर रहे हैं। यह अच्छी बात है कि रोज़गार पर चर्चा हो रही है। 

इसे भी पढ़ें: बिहार की तरह उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ विपक्ष के एकजुट होने के संकेत फिलहाल नहीं

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि हम सच्चे समाजवादी हैं, जो जो उपदेश देते हैं, उस पर अमल करते हैं। हम 'जुमला पार्टी' नहीं हैं। बिहार ने मिसाल कायम की है, पैमाना तय किया है. इससे पूरे देश में गहरा संदेश गया है और यही असली मुद्दा बनने जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

London में Kirandeep Kaur हत्याकांड के आरोपी पर अप्रैल में चलेगा मुकदमा

Aung San Suu Kyi को King Charles III द्वारा भेजी गईं पुस्तकें म्यांमा प्रशासन ने सौंपी

पूर्व डिप्टी सीएम KS Eshwarappa को आए दो धमकी भरे फोन, पुलिस में दी शिकायत

Delhi Police के सिपाही और उसके साथी ने किया अपहरण, डेढ़ लाख फिरौती मांगने पर गिरफ्तार