जाति जनगणना को लेकर बोले तेजस्वी यादव यादव, पिक्चर अभी बाक़ी है, BJP-RSS पर साधा निशाना

By अंकित सिंह | May 02, 2025

बिहार में जाति जनगणना को लेकर राजनीतिक वाकयुद्ध बढ़ता जा रहा है। विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा मजबूरी में लिया गया निर्णय बताया है। इसके साथ ही उन्होंने एक्स पर लिखा कि जातिगत जनगणना तो शुरुआत है, पिक्चर अभी बाक़ी है। उन्होंने आगे लिखा कि पिछड़ों/अति पिछड़ों के लिए आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र, निजी क्षेत्र में आरक्षण, ठेकेदारी में आरक्षण, न्यायपालिका में आरक्षण, मंडल कमीशन की शेष सिफारिशों को लागू करेंगे, आबादी के अनुपात में आरक्षण देंगे, बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा, बिहार के लिए विशेष पैकेज। 

इसे भी पढ़ें: BPSC Jobs 2025: बिहार में इंजीनियरों के लिए सहायक अभियंता के पदों पर निकली भर्ती, 28 मई तक करें आवेदन

उन्होंने आगे कहा, "भले ही उन्होंने जनगणना की घोषणा कर दी हो, लेकिन अभी भी यह स्पष्ट नहीं है कि यह कब शुरू होगी। और इसे परिसीमन प्रक्रिया से पहले पूरा किया जाना चाहिए ताकि लोकसभा और विधानसभा सीटों का आवंटन अद्यतन आंकड़ों के आधार पर किया जा सके।" इस बीच, बिहार कांग्रेस के नेताओं ने तेजस्वी यादव की भावना को दोहराया और जाति जनगणना के फैसले का श्रेय लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के प्रयासों को दिया। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार राम ने राहुल गांधी की तस्वीर पर दूध चढ़ाकर प्रतीकात्मक रूप से अपनी बात रखी और कहा, "जिसकी जितनी संख्या, उसका उतना हिस्सा' के नारे ने देश में सामाजिक समानता की उम्मीद जगाई है।"

प्रमुख खबरें

Abhishek Sharma के तूफानी 82 रन से India ने Afghanistan को 7 विकेट से रौंदा

Donald Trump ने जेलेंस्की से की रूस के डीजल ठिकानों पर हमले रोकने की अपील

Manoj Jarange के मुंबई अनशन को पुलिस ने नकारा, कार्यकर्ता ने लगाया हत्या की साजिश का आरोप

West Bengal में 17 सितंबर से शुरू होगा Seva Sankalp Abhiyan, सरकारी योजनाओं को लेकर चलेगा अभियान