'यह मुसलमानों पर हमला', Waqf Bill पर बोले Tejashwi Yadav, नागपुर का कानून थोपना चाहती है बीजेपी, हमें मंजूर नहीं

By अंकित सिंह | Apr 01, 2025

वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर सियासत तेज होती दिख रही है। बिहार में भी इसको लेकर जबरदस्त चर्चा है। इस बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव इसे असंवैधानिक विधेयक करार दिया है। उन्होंने कहा कि हम संविधान को मानने वाले लोग हैं। बीजेपी के लोग नागपुर का कानून थोपना चाहते हैं, यह हमें कतई मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि हम गंगा-जमुनी तहजीब में विश्वास करते हैं, हमारे देश की विविधता ही इसकी खूबसूरती है। हमने शुरू से ही संसद के दोनों सदनों के साथ-साथ बिहार विधानसभा या बिहार विधान परिषद में भी इस विधेयक का विरोध किया है। आने वाले समय में भी हम इसका विरोध करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Waqf Bill: लोकसभा में कल दोपहर 12 बजे पेश होगा वक्फ संशोधन बिल, रिजिजू बोले- कुछ भी असंवैधानिक नहीं

लोकसभा में कल आएगा वक्फ बिल

लोकसभा में बुधवार को वक्फ संशोधन विधेयक विचार और पारित कराने के लिए लाया जाएगा और इस दौरान हंगामा होने के आसार हैं क्योंकि विपक्षी दल इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि विधेयक पर सदन में आठ घंटे की प्रस्तावित चर्चा के बाद अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रीजीजू जवाब देंगे और इस विधेयक को पारित कराने के लिए सदन की मंजूरी लेंगे। सूत्रों ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई। पिछले साल विधेयक पेश करते समय सरकार ने इसे दोनों सदनों की एक संयुक्त समिति को भेजने का प्रस्ताव किया था। समिति द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत किये जाने के बाद, उसकी सिफारिश के आधार पर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मूल विधेयक में कुछ बदलावों को मंजूरी दी थी।

प्रमुख खबरें

Harry Kane का World Cup में नया कीर्तिमान, गोल दागकर England को अंतिम-32 में पहुंचाया

National Record तोड़ Anshuka Yadav ने Asian Games में ठोका दावा, 18 की उम्र में दिग्गजों को पछाड़ा

Manchester City का ऐतिहासिक दांव, Elliot Anderson के लिए 116 मिलियन पाउंड का Record Deal

FIFA World Cup: नीदरलैंड का धमाकेदार प्रदर्शन, Tunisia को 3-0 से रौंदकर Group F में किया टॉप।