'BJP का मतलब बड़का झूठा पार्टी', जंगलराज के आरोप पर तजस्वी ने पूछा- UP में रोज अपराध होता है तो क्या वहां राम राज है?

By अंकित सिंह | Sep 15, 2022

बिहार में नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को लेकर भाजपा इस जबरदस्त तरीके से हमलावर है। बिहार में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा जंगलराज का दावा कर रही है। भाजपा का साफ तौर पर कहना है कि जबसे नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के साथ मिलकर सरकार बनाई है, आरजेडी के गुंडों का मनोबल ऊंचा हुआ है और बिहार में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। इसी पर अब तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है। तेजस्वी यादव ने भाजपा को झूठा पार्टी बताया। अपने बयान में तेजस्वी ने कहा कि जनता के राज में दोराय नहीं है। BJP का मतलब 'बड़का झूठा पार्टी' है। समाज को तोड़ना, ज़हर बोना BJP का काम है। इनको जनता आने वाले समय में सबक सिखाएगी। 

इसे भी पढ़ें: बंद कमरे में मुलाकात, 45 मिनट तक हुई बात, मिशन 2024 के लिए क्या फिर से साथ आने वाले हैं PK और नीतीश?

भाजपा का हमला

बेगूसराय की घटना पर केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा कि बिहार का दुर्भाग्य है कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। बिहार के मुख्यमंत्री को भय लगता है ये कहने में कि मैं जंगल राज का हूं, जिस दिन वे ऐसा कहेंगे वहां के उपमुख्यमंत्री उन्हें सत्ता से हटा देंगे। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में बहार है,गोलियों की बौछार है। बहु-बेटियों का हो रहा बलात्कार है,हर तरफ फैला भ्रष्टाचार है। गुंडाराज को कहते जनताराज है,मूकदर्शक बनी निर्लज्ज सरकार है। बिहार बदहाल है,सुशासन का दम्भ भरती सरकार है। मुख्यमंत्री जी पर सत्ता का चढ़ा खुमार है,इसी कारण इनका नाम कुर्सी कुमार है।

प्रमुख खबरें

Sanjay Bangar की बेटी Anaya Bangar को Australia में मिली बड़ी राहत, अब महिला कम्युनिटी क्रिकेट में दिखाएंगी दम

Palghar के आश्रम स्कूल में 7 वर्षीय छात्र की बुखार से मौत, जांच के लिए SIT गठित

PNB Scam: CBI Court ने गोकुलनाथ शेट्टी की पत्नी को राहत देने से इनकार किया

Gurugram Rain से जलमग्न हुआ शहर, 70 मिमी बारिश के बाद कई जगह धंसी सड़कें