तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके भूल जाते हो.... Loktantra Bachao रैली में गाना गाकर Tejashwi Yadav ने PM Modi पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2024

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को केंद्र सरकार पर ‘अघोषित आपातकाल’ लागू करने का आरोप लगाया और दावा किया कि ‘मोदी की गारंटी’ ‘चाइनीज माल’ वाली गारंटी है जो सिर्फ चुनाव तक रहेगी। उन्होंने ‘इंडिया’ गठबंधन की ‘लोकतंत्र बचाओ महारैली’ में 1990 के दशक की फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ के गाने ‘तुम तो धोखेबाज हो...’ का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसा। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके भूल जाते हो, रोज-रोज मोदी जी ऐसा करोगे, जनता रूठ जाएगी तो हाथ मलोगे...।’’

इसे भी पढ़ें: Hemant Soren, Arvind Kejriwal का क्या कसूर? Loktantra Bachao रैली में बीजेपी पर जमकर बरसे Uddhav Thackeray और Mehbooba Mufti

राजद नेता ने आरोप लगाया, ‘‘देश में अघोषित आपातकाल लागू हो चुका है। सत्ता में बैठे लोग तानाशाहीपूर्ण रवैया अपना रहे हैं, घमंडी हो गए हैं...देश में सबसे बड़ी दुश्मन बेरोजगारी और महंगाई है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘मोदी जी प्रियंका चोपड़ा से मिलेंगे, किसानों से नहीं मिलेंगे। मोदी जी अब बिल गेट्स को बुलाकर साक्षात्कार दे रहे हैं।’’

यादव ने कहा, ‘‘हम लोग डरने वाले नहीं हैं। पिंजरे में शेर को कैद किया जाता है...कंस के राज में जब तकलीफ होती थी तो लोगों को जेल में डाल दिया जाता था।’’ उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ये लोग यूरिया को चीनी बना देते हैं, गोबर को हलवा बना देते हैं और आंख फोड़कर चश्मा देते हैं।’’ तेजस्वी यादव ने दावा किया, ‘‘मोदी जी की गारंटी ‘चाइनीज माल’ वाली गारंटी है। जब तक चुनाव है तभी तक यह गारंटी है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग ‘नागपुरिया कानून’ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एजेंडे को लागू करना चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

Teachers Day 2026 पर पहनें ये 4 ट्रेंडी साड़ियां, मिलेगा एलिगेंट लुक

Bangladesh Politics: अल्पसंख्यक नहीं, हम सब बांग्लादेशी हैं, Janmashtami पर बोले PM Tarique Rahman

India न सिर्फ सबसे बड़ा लोकतंत्र बल्कि ग्लोबल Powerhouse, बेल्जियम PM Bart De Wever ने की जमकर तारीफ

BRICS फोरम में AI और Justice पर मंथन, CJI सूर्यकांत 10 देशों के न्यायिक प्रमुखों संग करेंगे चर्चा