तेजस्वी यादव सात हजार से अधिक मतों से पीछे, राघोपुर में मुकाबला रोमांचक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 14, 2025

महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव मतगणना के 12वें चक्र में सात हजार से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं। राघोपुर विधानसभा सीट पर मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है।

आठवें चक्र की मतगणना के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सतीश कुमार के मुकाबले मामूली बढ़त हासिल की थी। लेकिन 12वें चक्र में तेजस्वी को 48600 मत मिले, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सतीश कुमार यादव को 62709 मत मिले हैं।

हालांकि आठवें चक्र में तेजस्वी को 31,335 मत मिले, जबकि सतीश कुमार को 31,049 मत प्राप्त हुए। दोनों के बीच महज 286 मतों का अंतर था। राज्य विधानसभा की 243 सीट से संबंधित रुझानों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने जबर्दस्त बढ़त बना रखी है और यह 208 सीट पर आगे चल रहा है।

गठबंधन में शामिल भाजपा 96, जनता दल (यूनाइटेड) 85, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 19, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) चार और रालोमा दो सीट पर आगे है। महागठबंधन 28 सीट पर बढ़त बनाए हुए है, जिनमें राजद 24, कांग्रेस एक, भाकपा (माले) एक और माकपा एक सीट पर आगे है।

प्रमुख खबरें

पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई ने धमकी नहीं दी, गैंगस्टर हरि बॉक्सर ने कहा- हम तो उन्हें जानते तक नहीं

ED ने महाराष्ट्र में ISIS से जुड़े मॉड्यूल के 40 से अधिक ठिकानों पर की छापेमारी, 9.7 करोड़ रुपये जब्त

Delhi AQI: गंभीर स्थिति में पहुंची दिल्ली की वायु गुणवत्ता, CAQM ने लगाया GRAP 4

Goa Nightclub Fire Tragedy : नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, गोवा के दो नाइट क्लब सील