भाजपा की न्याय यात्रा को नहीं मिली इजाजत, करौली सीमा पर पुलिस ने रोका, तेजस्वी सूर्या ने गहलोत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

By अनुराग गुप्ता | Apr 13, 2022

जयपुर। राजस्थान के करौली में कर्फ्यू की अवधि को एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया। इसी के साथ ही राजस्थान पुलिस ने भाजपा की न्याय यात्रा को करौली सीमा के पास रोक दिया गया है। आपको बता दें कि भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या की अगुवाई में न्याय यात्रा निकाली। जिसे पुलिस ने करौली सीमा के पास रोक दिया है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'सरकार से टकराएंगे हम करौली जाएंगे' के जमकर नारे लगाए। 

इसे भी पढ़ें: करौली कांड पर सरकार के खिलाफ किरोड़ी लाल का हल्ला बोल, दी ये सख्त चेतावनी 

राजस्थान में जंगल राज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेजस्वी सूर्या ने अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएफआई जैसी आतंकवादी संगठनों को कोटा में, जैसलमेर में जुलूस निकालने की इजाजत देती है। लेकिन युवा मोर्चा जैसे लोकतांत्रिक संगठनों को शांतिपूर्वक तरीके से प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं देती है। यह तुष्टीकरण की राजनीति है। इसी के साथ ही तेजस्वी सूर्या ने मुख्यमंत्री गहलोत से सवाल करते हुए कहा कि युवा मोर्चा को इजाजत क्यों नहीं दी जा रही है ? क्या हमारे हाथों में पत्थर हैं ?

उन्होंने कहा कि हम जहां अभी हैं वहां धारा 144 लागू नहीं है...करौली जाना हमारा संवैधानिक अधिकार है। यह तानाशाही सरकार हमारे अधिकारों को छीन रही है, इसलिए हम विरोध कर रहे हैं। 

गहलोत सरकार पर बरसी भाजपा

पूर्व मुख्यमंत्री ने वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सच तो यह है कि यह आग करौली में कांग्रेस ने लगवाई है। उन्होंने राज्य कांग्रेस सरकार पर तुष्टीकरण की नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और किसी भी निर्दोष को जबरन नहीं फंसाया जाए। 

इसे भी पढ़ें: करौली हिंसा पर गरमायी सियासत, बीजेपी बोली- राजस्थान में तालिबानी शासन, बहुसंख्यक अपने त्योहार मनाने में भी हिचकते हैं 

वसुंधरा राजे ने मंगलवार को करौली का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जख्मियों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत कहते है कि भाजपा के शीर्ष नेता आग लगाने का काम करते हैं, जबकि सच तो यह है कि यह आग करौली में कांग्रेस ने लगवाई है।

प्रमुख खबरें

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती