By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2020
बांका। राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार सरकार पर हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि भ्रष्टाचार के कारण राज्य खोखला हो चुका है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और ऐसे में जनता को चाहिए कि इस युवा विरोधी सरकार को वह हटा दे। बांका में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा, ‘‘ राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। भ्रष्टाचारियों ने पूरी तरह राज्य को खोखला कर दिया है। सरकार ने गरीबी मिटाने के बदले गरीब को ही मिटा दिया। यह सरकार पिछले 15 साल में हर मोर्चे पर विफल रही है।’’