CWG 2022: हाई जंप में भारत के लिए पदक जीतने वाले पहले एथलीट बने तेजस्विन शंकर

By निधि अविनाश | Aug 04, 2022

तेजस्विन शंकर ने बुधवार को बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पुरुषों की ऊंची कूद के फाइनल में कांस्य पदक जीता। इस जीत के साथ ही शंकर राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की ऊंची कूद में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए है। दिल्ली के 23 साल के शंकर ने हाई जम्पर में 2.22 मीटर की दूरी तय करके काउंट बैक में तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, बहामास के डोनाल्ड थॉमस और इंग्लैंड के जोएल क्लार्क-खान ने भी 2.22 मीटर की दूरी तय की, लेकिन उन्होंने दूरी को साफ करने के लिए एक से अधिक प्रयास किए जबकि शंकर ने एक ही कोशिश में कमाल करके दिखा दिया। रजत पदक के लिए शंकर ने 2.28 मीटर की दूरी तय की।हालांकि, वह असफल रहे।

प्रमुख खबरें

Donald Trump का कवरेज रोकने वाले टीवी चैनलों पर US Justice Department ने शुरू की जांच

Starlink से भारतीय ग्राहकों को मिलेगा फायदा, Elon Musk ने मुकेश अंबानी के समर्थकों को घेरा

Hardik Pandya Birthday: उधार की किट से Team India के स्टार ऑलराउंडर बनने का सफर

Riyadh के King Khalid Airport पर मिसाइल दागकर 12 लोगों की हत्या, 300 से ज्यादा घायल