Tejaswin Shankar ने Commonwealth Games डेकाथलन में कांस्य जीतकर इतिहास रचा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 01, 2026

राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर डेकाथलन स्पर्धा में पदक हासिल करने वाले पहले भारतीय बन गए। तेजस्विन ने दस खेलों की इस स्पर्धा में 7976 अंक बनाये।लंबे समय से चली आ रही घुटने की समस्या के कारण उन्होंने ग्लास्गो खेलों की ऊंची कूद स्पर्धा से नाम वापिस ले लिया था। उन्होंने बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में ऊंची कूद में कांस्य जीता था।

तेजस्विन ने नौवी स्पर्धा भालाफेंक के बाद तीसरा स्थान हासिल कर लिया था और 1500 मीटर में पांचवें स्थान पर रहने के बाद उसे बरकरार रखा।

प्रमुख खबरें

DUSU Election में चार पदों के लिए वोटिंग जारी, 960 EVM से हो रहा फैसला

US में ट्रेनिंग के दौरान F-16 फाइटर जेट क्रैश, सुरक्षित बाहर निकला पायलट

ठाणे में PWD में क्लर्क की नौकरी का झांसा देकर 12 लाख रुपये ठगे, दो लोगों पर FIR दर्ज

DUSU Elections: दिल्ली विश्वविद्यालय में मतदान शुरू, सुरक्षा में 2000 से अधिक जवान तैनात