तेलंगाना: भद्राद्री-कोठागुडेम में 12 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2025

छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे तेलंगाना के भद्राद्री-कोठागुडेम जिले में बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा)-माओवादी के 12 सदस्यों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञप्ति के मुताबिक, आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर शांतिपूर्ण जीवन जीने का फैसला किया। विज्ञप्ति में बताया गया कि उन्हें (माओवादियों को) भद्राद्री-कोठागुडेम पुलिस के ‘ऑपरेशन च्युथा’ (सहायता) के तहत आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों और आदिवासी लोगों के लिए किए जा रहे कल्याणकारी उपायों के बारे में भी पता चला।

आत्मसमर्पण करने वाले प्रत्येक माओवादी को 25,000 रुपये की तत्काल वित्तीय सहायता दी जाएगी। विज्ञप्ति के मुताबिक, उनके (माओवादियों के) आधार कार्ड और बैंक खातों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के बाद उनकी रैंक के अनुसार उनके बैंक खातों में 26 लाख रुपये जमा किए जाएंगे। इसमें कहा गया कि इस वर्ष अब तक भद्राद्री-कोठागुडेम जिले में 294 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिनमें आज (बृहस्पतिवार) हथियार डालने वाले भी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi को Kerala लाने के प्रयास में हुई अनियमितताओं की जांच कराएगी सरकार

NITES ने Wipro के खिलाफ श्रम मंत्रालय में की शिकायत, 200 से ज्यादा युवाओं की जॉइनिंग में देरी

Max Financial Services का मुनाफा 37% बढ़ा, Q1 में आय 14,977 करोड़ रुपये पर पहुंची

Kiren Rijiju और असम-अरुणाचल सांसदों ने सीमा पर शांति की अपील की, बातचीत से सुलझेंगे विवाद