Telangana: जेल से रिहा हुए बंदी संजय कुमार, अमित शाह-जेपी नड्डा सहित कई भाजपा नेताओं ने उनसे की बात

By अंकित सिंह | Apr 07, 2023

तेलंगाना भाजपा प्रमुख और सांसद बंदी संजय कुमार शुक्रवार को करीमनगर जिला जेल से बाहर आ गए। गुरुवार को एसएससी प्रश्नपत्र लीक मामले में उन्हें जमानत मिली थी, जिसके बाद आज उन्हें रिहा किया गया है। रिहा होने के तुरंत बाद संजय को एक स्थानीय मंदिर में पूजा-अर्चना करते भी देखा गया। हनमकोंडा जिले के प्रधान न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने कुमार को 20 हजार रुपये के निजी मुचलके और दो जमानदारों की शर्त पर जमानत दी है। कोर्ट ने यह भी कहा कि तेलंगाना प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अदालत की अनुमति के बिना देश नहीं छोड़ेंगे न ही सबूतों से छेड़छाड़ करेंगे और जांच में सहयोग करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Telangana paper leak:भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की जमानत याचिका पर आज हो सकती है सुनवाई

अपने गिरफ्तारी के बाद संजय कुमार ने ट्वीट किया था कि बीआरएस में भय वास्तविक है। पहले उन्होंने मुझे संवाददाता सम्मेलन करने से रोका और अब देर रात मुझे गिरफ्तार करते हैं। मेरी एकमात्र गलती बीआरएस सरकार से उसके गलत कामों पर सवाल करना है। अगर मुझे जेल हो जाए तो भी बीआरएस से सवाल करना बंद नहीं करूंगा। जय श्री राम! भारत माता की जय! जय तेलंगाना। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं तेलंगाना मामलों के प्रभारी तरुण चुघ ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी असंवैधानिक और अवैध है तथा यह मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के दमनकारी शासन के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन