तेलंगाना: हिजाब विवाद में प्रधानाचार्य, शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज

By रितिका कमठान | Jun 25, 2023

हैदराबाद। तेलंगाना में एक स्कूल में एक छात्रा के हिजाब पहनने पर आपत्ति जताई गई है। इस मामले में एक प्रधानाचार्य और तीन शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने इस मामले में जानकारी शनिवार को मुहैया कराई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस मामले में एक 10वीं कक्षा की छात्रा शामिल है, जिसने शिकायत हिजाब पहनने को लेकर स्कूल में छात्रा को स्कूल में आने से मना किया था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह मामला दसवीं कक्षा की एक छात्रा की शिकायत के बाद दर्ज किया गया, जिसने दावा किया था कि कक्षा में उसके हिजाब पहनने को लेकर शुक्रवार को आपत्ति जताई गई थी। उन्होंने कहा कि लड़की को कक्षा के अंदर कथित तौर पर हिजाब न पहनने के लिए कहा गया था। पुलिस ने बताया कि किशोर न्याय अधिनियम समेत अन्य प्रासंगिक धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती

NIA पूछताछ के बाद Sabina Yasmin का आरोप, राजनीतिक बदले की भावना से बनाया जा रहा निशाना