तेलंगाना के मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, राज्य में 80,000 से अधिक रिक्त पदों की होगी भर्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2022

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने बुधवार को राज्य सरकार में 80,039 रिक्त पदों को भरने के लिए तत्काल भर्ती की घोषणा की। राज्य विधानसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी विभागों में भर्ती के लिए अधिसूचना आज से ही लागू कर दी जाएगी। राव ने कहा कि 80,039 रिक्त पदों को भरने पर सरकारी खजाने पर सात हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आरोपियों को किया गिरफ्तार

उन्होंने यह भी घोषणा की कि राज्य सरकार ने पुलिस जैसी वर्दीधारी सेवाओं के लिए भर्ती के अलावा अन्य सभी सीधी भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा 10 वर्ष बढ़ाने का निर्णय लिया है। राव ने कहा कि राज्य सरकार 11,103 अनुबंध कर्मियों की सेवा को भी नियमित करेगी और राज्य में अब कोई अनुबंध नियुक्ति व्यवस्था नहीं होगी।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेश में Chinmoy Krishna Das की सुरक्षा पर अधीर ने विदेश मंत्रालय से पूछा सवाल

IBSF World Snooker Championship: आदित्य मेहता, अमी कमानी और कीर्तना का इंदौर में दबदबा

Assam सरकार Zubeen Garg के स्मारक स्थल के लिए देगी 15 करोड़ रुपये

एससी एग्रोटेक के AgriBridge प्लेटफॉर्म को अमेरिकी फर्म WCG से मिला 60 करोड़ का प्रस्ताव