दिल्ली पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आरोपियों को किया गिरफ्तार

sex racket
निधि अविनाश । Mar 9 2022 5:50PM

सेक्स रैकेट को 38 साल की महिला चलाती थी और अपने साथ एक दलाल को भी रखती थी। दलाल नए-नए कस्टमर लाता था और महिला को इसकी जानकारी देता था। नोएडा, यमुना विहार और मुस्तफाबाद की 20 से 30 साल की उम्र की लड़कियों से यह गंदा काम कराया जाता था।

नई दिल्ली के सीमापुरी थाने इलाके के दिलशाद कॉलोनी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस की स्पेशल स्टाफ ने एक टीम गठित कर रविवार रात को सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बता दें कि, इस सेक्स रैकेट को 38 साल की महिला चलाती थी और अपने साथ एक दलाल को भी रखती थी। दलाल नए-नए कस्टमर लाता था और महिला को इसकी जानकारी देता था। नोएडा,  यमुना विहार और मुस्तफाबाद की 20 से 30 साल की उम्र की लड़कियों से यह गंदा काम कराया जाता था।

इसे भी पढ़ें: बेटे की चाह में पति ने 3 बेटियों और पत्नी को छोड़ा, कलेक्टर के सामने लगाई मदद की गुहार

डीसीपी (शाहदरा) आर. सत्यसुंदरम ने बताया कि, स्पेशल स्टाफ को दिलशाद कॉलोनी में जिस्मफरोशी की खबर मिली जिसके बाद सीमापुरी थाने के इंस्पेक्टर रामबीर सिंह तोमर और स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर विकास कुमार की देखरेख में एक टीम गठित किया गया। एक पुलिस को नकली ग्राहक बनाकर पहले वारदात वाली जगह भेजा गया, घर के बाहर एक प्रिंस नाम का लड़का मिला जिसने नकली ग्राहको को लड़की का ऑफर दिया और नकली पुलिस को घर के ग्राउंड फ्लोर में  ले गया जहां 38 साल की महिला मिली। प्रिंस ने बताया कि, यह महिला यहां की संचालक है और लड़कियां उपलब्ध कराएगी। महिला ने नकली पुलिस के सामने तीन लड़कियां पेश की और किसी एक को पंसद करने को कहा। बदले में 2 हजार रुपये की डिमांड की। नकली पुलिस ने टॉयलेट का बहाना कहकर बाथरूम से पुलिस टीम को सूचना दी जिसके बाद सभी पुलिस टीम ने रेड मारकर सबको पकड़ लिया। सीमापुरी थाने में वेश्यावृति की धारा दर्ज की गई और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़