तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सऊदी बस दुर्घटना के बारे में जानकारी जुटाने का निर्देश दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2025

लंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने सोमवार को अधिकारियों को सऊदी अरब में हुई बस दुर्घटना के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाने का निर्देश दिया, जिसमें हैदराबाद के कुछ निवासी शामिल थे।

सरकार ने दुर्घटना में शामिल लोगों के परिवारों को जानकारी प्रदान करने के लिए सचिवालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर जारी किए हैं। सऊदी अरब के मदीना में हुई सड़क दुर्घटना में कई भारतीयों के मारे जाने की आशंका है।

जेद्दा स्थित भारतीय मिशन के अनुसार, बस उमराह करने गए भारतीय श्रद्धालुओं को लेकर जा रही थी। रूस की यात्रा पर गए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘रियाद स्थित हमारा दूतावास और जेद्दा स्थित वाणिज्य दूतावास इस दुर्घटना से प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों को पूरी सहायता प्रदान कर रहे हैं।’’ मुख्य सचिव ने दिल्ली स्थित राज्य सरकार के अधिकारियों को तेलंगाना के प्रभावित निवासियों की संख्या का पता लगाने को कहा है।

प्रमुख खबरें

महाराष्ट्र में सियासी भूचाल! ऑपरेशन टाइगर की आहट के बीच Uddhav Thackeray ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक, जारी हुआ व्हिप

Jharkhand Rajya Sabha Elections: INDIA ब्लॉक बनाम NDA के बीच दिलचस्प जंग, क्या परिमल नथवानी फिर करेंगे कोई बड़ा उलटफेर?

Middle East Ceasefire | अमेरिका और ईरान ने डिजिटल रूप से किए ऐतिहासिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर, होर्मुज जलडमरूमध्य फिर खुलेगा

PM Modi Paris Visit | प्रधानमंत्री मोदी पेरिस पहुंचे, वैश्विक प्रगति के लिए भारत-फ्रांस की साझेदारी को अहम बताया