तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भूमि के लिए ‘भूधर’ संख्या तैयार करने का निर्देश दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2025

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को राज्य में भूमि के लिए ‘भूधर’ नंबर आवंटित करने की योजना तैयार करने का बुधवार को निर्देश दिया। राजस्व और आवास विभाग की बैठक के दौरान रेड्डी ने अधिकारियों को गरीबों के लिए सरकार की ‘इंदिरम्मा इंदलु’ आवास योजना के तहत निर्मित घरों के उद्घाटन की तैयारी करने का भी निर्देश दिया।

तेलंगाना की ‘इंदिरम्मा इंदलु’ योजना एक आवासीय पहल है, जिसके तहत राज्य के पात्र, भूमिहीन और बेघर परिवारों को अपने स्वयं के भूखंडों पर पक्के मकान निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

इस योजना के तहत लाभार्थियों को निर्माण कार्य के लिए पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी जाती है। राज्य सरकार ने पहले आधार कार्ड की तरह भूमि को भूधर नंबर प्रदान करने पर विचार किया था।

प्रमुख खबरें

Agra के तीन मतदेय स्थलों पर 26 अक्टूबर को दोबारा होगा MLC Election का मतदान

Jamia Millia Islamia में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर विवाद, ऑनलाइन कक्षाएं शुरू

Delhi High Court का अहम फैसला, आवारा जानवर सामने आने पर भी चालक लापरवाही से मुक्त नहीं

Farooq Abdullah के बयान पर घमासान, BJP ने टिप्पणी को बताया राष्ट्रविरोधी