तेलंगाना के CM KCR ने किया साफ, हम न ही NDA और न ही INDIA के साथ, कांग्रेस पर साधा निशाना

By अंकित सिंह | Aug 02, 2023

केंद्र के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में और दिल्ली सेवा विधेयक के खिलाफ संसद के दोनों सदनों में संख्या बल जुटाने के विपक्ष के प्रयासों के बीच, तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव ने ने घोषणा की कि उनकी पार्टी न तो विपक्षी गुट I.N.D.I.A, न ही भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथ है। बुधवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए केसीआर ने स्पष्ट किया कि बीआरएस अकेली नहीं है क्योंकि उसके समान विचारधारा वाले साझेदार हैं। 

इसे भी पढ़ें: गडकरी ने बाढ़ प्रभावित हिमाचल में मरम्मत कार्यों के लिए 400 करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की

महाराष्ट्र में बीआरएस

महाराष्ट्र में बीआरएस के राजनीतिक कार्यक्रमों और गतिविधियों पर सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "बीआरएस (महाराष्ट्र में) विभिन्न स्तरों पर पार्टी समितियों के गठन की प्रक्रिया में है। भारत राष्ट्र समिति ने चुनावी बिगुल बजा दिया है और हमारी योजना है कार्यक्रम पहले ही शुरू हो चुके हैं। हमने 14.10 लाख कार्यकर्ताओं की एक ब्रिगेड तैयार की है, जिन्होंने महाराष्ट्र में पार्टी का जमीनी काम शुरू कर दिया है।' बीआरएस सुप्रीमो ने कहा कि महाराष्ट्र में 50 प्रतिशत से अधिक जमीनी कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। प्रत्येक गांव में शेष कार्य अगले 15 से 20 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र को प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक संसाधन प्राप्त हैं। इस मामले में कोई भी अन्य राज्य इसके करीब नहीं है। राज्य में नौकरियों और धन सृजन की भी अपार संभावनाएं हैं। हालाँकि, औरंगाबाद शहर (जिसका नाम बदलकर छत्रपति संभाजी नगर कर दिया गया है) जल संकट से जूझ रहा है।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनियों का नया Formula: AI पर बड़ा दांव, Meta-Oracle में हजारों कर्मचारियों की छुट्टी

Indian Economy की ऊंची उड़ान पर ब्रेक! Bernstein ने Jobs, Innovation पर उठाए गंभीर सवाल

Hindustan Zinc के बंपर नतीजे: Revenue 49% बढ़ा, कंपनी ने कमाया ₹5000 करोड़ का Profit

अमेरिका में Layoff का दौर जारी, अब Big Four कंपनी KPMG ने 10% पार्टनर्स को निकाला