PM मोदी से KCR ने की मुलाकात, तेलंगाना के लंबित मुद्दों पर हुई चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2019

नयी दिल्ली। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और राज्य को कोष मुहैया कराने और कृष्णा-गोदावरी नदियों को जोड़ने की मांग के अलावा आंध्र प्रदेश पुनर्गठन विधेयक के तहत लंबित मुद्दों पर चर्चा की। केसीआर के नाम से चर्चित राव ने गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात कर राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। 

तेलंगाना सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक घंटे से अधिक समय तक रहे और इस दौरान 23 मामलों पर ज्ञापन सौंपा। भाजपा के मई महीने में केंद्र की सत्ता पर दोबारा काबिज होने के बाद राव की मोदी और शाह से यह पहली मुलाकात थी। 

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow