तेलंगाना के मुख्यमंत्री 31 अक्टूबर को बाढ़ प्रभावित वारंगल और हुसैनाबाद का हवाई सर्वेक्षण करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2025

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित वारंगल जिले और हुस्नाबाद विधानसभा क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टरों और वरिष्ठ अधिकारियों को चक्रवात मोंथा के प्रभाव में मूसलाधार बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर राहत उपाय करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने चक्रवात प्रभावित जिलों के कलेक्टरों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की। मुख्यमंत्री को धान और कपास की फसलों को हुए नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, पूर्ववर्ती वारंगल और नलगोंडा जिलों तथा हुस्नाबाद विधानसभा क्षेत्र में भी बाढ़ से नुकसान की सूचना मिली है।

प्रमुख खबरें

TVK के INDIA गठबंधन में जुड़ने से तमिलनाडु में विपक्षी मोर्चा मजबूत होगा: मणिकम टैगोर

असम में Akhil Gogoi का विधानसभा परिसर में अनिश्चितकालीन सत्याग्रह जारी

मल्लिकार्जुन खरगे का बयान संवैधानिक संस्थाओं पर हमला: Shivraj Singh Chouhan

K Sudhakaran ने Kerala CM के खिलाफ बयान देने से किया इनकार, फर्जी पोस्ट की जांच मांगी