Telangana के 31 जिलों में Drought घोषित, 365 मंडलों में राहत कार्य शुरू करने का आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 28, 2026

तेलंगाना सरकार ने राज्य के 33 में से 31 जिलों के 365 मंडलों को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया और जिला प्रशासन को तत्काल राहत उपाय शुरू करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने इनमें से 111 मंडलों में गंभीर और 254 मंडलों में मध्यम सूखे की स्थिति घोषित की है। मुख्य सचिव संजय जाजू की ओर से मंगलवार को जारी सरकारी आदेश के अनुसार, इस संबंध में जारी अधिसूचना छह महीने तक प्रभावी रहेगी।

राज्य में एक जून से 30 सितंबर 2026 के दौरान 615.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य वर्षा 740.6 मिलीमीटर होती है। यह सामान्य से 17 प्रतिशत कम है। राज्य के 33 में से 18 जिलों में खरीफ फसलों के लिए वर्षा की कमी दर्ज की गई।

आदेश के अनुसार, धान की खेती का रकबा 18 प्रतिशत घटकर 69.19 लाख एकड़ से 57 लाख एकड़ रह गया है। प्रमुख और मध्यम जलाशयों में वर्तमान में 179.63 टीएमसी पानी उपलब्ध है, जबकि उनकी कुल क्षमता 585 टीएमसी है। इससे पेयजल, कृषि, पशुधन और बिजली उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है।

सरकार ने बताया कि 23 अक्टूबर को स्थिति की समीक्षा के बाद मंत्रिमंडल की उपसमिति ने 31 जिलों के 365 मंडलों को सूखाग्रस्त घोषित करने की सिफारिश की थी।

प्रमुख खबरें

भ्रष्टाचार जांच के बीच देश छोड़ US भागे Flavio Bolsonaro, बोले Lula- कुछ छिपा रहे हैं

Jamia Millia Islamia में छात्र संघ चुनाव पर गतिरोध, 17वें दिन भी धरना जारी

कर्नाटक MLC चुनाव में Congress को झटका, JD(S) और BJP ने शिक्षक व स्नातक की सभी सीटें जीतीं

Asian Champions Trophy में Team India ने Bangladesh को 13-0 से रौंदकर किया जीत से आगाज