Telangana: BJP में शामिल हुईं मशहूर तेलुगु अभिनेत्री जयासुधा, जी किशन रेड्डी ने किया स्वागत

By अंकित सिंह | Aug 02, 2023

मशहूर तेलुगु अभिनेत्री और पूर्व विधायक जयासुधा बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। दिल्ली में बीजेपी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में बीजेपी महासचिव और तेलंगाना प्रभारी तरुण चुग ने उनका पार्टी में स्वागत किया। केंद्रीय पर्यटन मंत्री और राज्य भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीके अरुण भी उपस्थित थे। किशन रेड्डी के उनसे मिलने और उन्हें औपचारिक रूप से आमंत्रित करने के कुछ दिनों बाद जयासुधा भाजपा में शामिल हो गईं। 

इसे भी पढ़ें: Prajatantra: पहली परीक्षा में फेल या पास होगा INDIA गठबंधन, दिल्ली वाले बिल पर क्या है गणित

भाजपा की रणनीति

भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री एटाला राजेंदर ने भी जयसुधा से मुलाकात की थी और उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। बताया गया है कि उन्होंने भाजपा के सामने कुछ पूर्व शर्तें रखी थीं और पार्टी नेतृत्व को बताया था कि अगर वे शर्तें पूरी हुईं तो वह पार्टी में शामिल हो जाएंगी। कथित तौर पर बीजेपी ने उन्हें इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी का टिकट देने का आश्वासन दिया है। उन्हें सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारे जाने की संभावना है, जिसका उन्होंने कभी प्रतिनिधित्व किया था। जयसुधा को निमंत्रण 2023 के विधानसभा चुनावों के लिए अपनी संभावनाओं को मजबूत करने के लिए विभिन्न दलों के नेताओं और प्रसिद्ध हस्तियों को अपने पाले में लाने के भाजपा के प्रयासों का हिस्सा है।

प्रमुख खबरें

Sugar Price में जल्द आएगी गिरावट, ISMA ने कहा देश में चीनी का पर्याप्त भंडार

ऐतिहासिक India vs Afghanistan T20I सीरीज! मेजबान Afghanistan ने चुनी धाकड़ टीम

Shillong violence मामले में KSU नेता गिरफ्तार, मेघालय पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी की

Tarun Tejpal की सरेंडर से छूट वाली अर्जी पर Supreme Court ने फैसला सुरक्षित रखा