Adani Group से तेलंगाना सरकार नहीं लेगी 100 करोड़ रुपए का दान! सीएम रेवंत रेड्डी ने किया ऐलान

By अभिनय आकाश | Nov 25, 2024

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी के राज्य में स्थापित की जा रही यंग इंडिया स्किल यूनिवर्सिटी के लिए 100 करोड़ का दान पर रोक लगा दी है। रेड्डी ने दान को रोकने के निर्णय के लिए प्रारंभिक घोषणा के बाद बढ़ती 'अनावश्यक चर्चाओं' का हवाला दिया।  रेड्डी के हवाले से कहा गया कि यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि अडानी की घोषणा ने अनावश्यक चर्चाओं को जन्म दिया कि यदि दान स्वीकार किया गया तो यह राज्य सरकार या सीएम का पक्ष ले सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि तेलंगाना सरकार ने अदानी समूह सहित किसी भी संगठन से एक भी रुपया अपने खाते में स्वीकार नहीं किया है।

इसे भी पढ़ें: प्रियंका गांधी का संसद में पदार्पण देश के लिए ऐतिहासिक होगा : रेवंत रेड्डी

 रेड्डी ने कहा कि मैं और मेरे मंत्रिमंडल के सहयोगी ऐसी अनावश्यक चर्चाओं और स्थितियों में शामिल नहीं होना चाहते हैं, जिससे राज्य सरकार या मेरी छवि को नुकसान पहुंचे। इसीलिए राज्य सरकार की ओर से हमारे अधिकारी जयेश रंजन ने अदाणी को एक पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि पत्र में लिखा है कि (वर्तमान) स्थिति और विवादों के कारण, तेलंगाना सरकार आपके (अदाणी) द्वारा उदारतापूर्वक दिए गए 100 करोड़ रुपये के दान को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। रेड्डी ने बताया कि पत्र में अदाणी फाउंडेशन से स्पष्ट रूप से अनुरोध किया गया है कि वह विश्वविद्यालय को 100 करोड़ रुपये हस्तांतरित न करें।  

इसे भी पढ़ें: जेल भेज देंगे, KTR पर CM रेड्डी ने लगाया विकास परियोजनाओं को बाधित करने का आरोप

विश्वविद्यालय के लिए दान के विषय पर, सीएम ने खुशी व्यक्त की कि विश्वविद्यालय को दिए गए दान के लिए आयकर छूट प्राप्त करने के उनकी सरकार के प्रयास सफल हो रहे हैं। अडानी ग्रुप केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच रस्साकशी का विषय बन गया है। कांग्रेस नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर अडानी समूह को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाती रही है। भाजपा ने कई उदाहरणों में विपक्ष शासित राज्यों में समूह के निवेश की ओर इशारा किया। 

प्रमुख खबरें

देश के सामने चुनौती आने पर एकजुटता आडवाणी से सीखे विपक्ष: नितिन नवीन

सपा और Congress अयोध्या को बदनाम करने में जुटीं, योगी बोले- खत्म हो जाएगी सियासत

शतरंज: Anuj Shrivatri ने फिलीपींस में जीती चैंपियनशिप, बने भारत के 100वें Grandmaster

PM Modi का बस्तर में बड़ा बयान, दिवाली और आडवाणी के 100वें साल तक की देश-दुनिया की अहम खबरें