तेलंगाना की गवर्नर का बड़ा बयान, महिला राज्यपाल के साथ किया गया भेदभाव, नहीं होता प्रोटोकॉल का पालन

By अंकित सिंह | Sep 08, 2022

तेलंगाना की गवर्नर डॉ तमिलिसाई सुंदरराजन ने राज्यपाल के रूप में तीन साल पूरे होने के अवसर पर राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में शमिल हुईं। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल के रूप में अपने सभी अनुभव, अपमान और सफलताओं को मीडिया के साथ साझा किया। साथ ही साथ तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और उनकी सरकार पर भी कई बड़े आरोप लगा दिए। सुंदरराजन ने कहा कि राज्य इतिहास लिखेगा कि कैसे एक महिला राज्यपाल के साथ भेदभाव किया गया। उन्होंने दावा किया कि मुझे राज्यपाल के अभिभाषण और गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण से वंचित कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगया कि मैं जहां भी जाती हूं प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जाता है। कार्यालय का आदर होना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: तेलंगाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री सीतारमण के काफिला का रास्ता रोकने का किया प्रयास, सड़कों पर उतरे बीजेपी समर्थक

केसीआर सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दक्षिणी परिषद की बैठक में विभाजन के मुद्दों का उल्लेख करने की संभावना को क्यों नजरअंदाज किया? केसीआर उस बैठक में क्यों नहीं गए? अपना हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि जो सो रहे हैं उन्हें तुम जगा सकते हो। जो सोने का नाटक करते हैं उन्हें जगाया नहीं जा सकता। मैं राज्यपाल के रूप में अपने दायरे में काम कर रही हूं। मैंने दायरे से बाहर कभी काम नहीं किया। राज्यपाल के कार्यालय के साथ गंभीर भेदभाव है। उन्होंने दावा किया कि हर बार जब मैं लोगों से मिलना चाहता हूं तो एक बाधा आती है। उन्होंने सवाल किया कि मुख्यमंत्री बताएं कि वह राज्यपाल के खिलाफ पक्षपात क्यों दिखा रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Gujarat ATS ने पकड़ा Shimla का वांछित ड्रग तस्कर, 1.12 किलो हेरोइन केस में था फरार

Japan में Piyush Goyal का बड़ा वादा, Semiconductor और AI सेक्टर के लिए आसान होंगे BIS Certification से जुड़े कड़े नियम

Patna Municipal Corporation नोटिस विवाद: CM Samrat Choudhary ने बनाई समिति

Gaggal Airport जमीन सौदों में 9 बेनामी लेनदेन मिले, CM Sukhu ने विधानसभा में बताया