बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तेलंगाना का खुफिया अधिकारी, 'मसौदा प्रस्तावों की ले रहा था फोटो

By अभिनय आकाश | Jul 03, 2022

हैदराबाद। भाजपा की तेलंगाना इकाई के एक वरिष्ठ नेता ने रविवार को आरोप लगाया कि उन्होंने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद की बैठक की दिन की कार्यवाही के मसौदा प्रस्ताव की प्रतियों की तस्वीरें खींचते हुए एक खुफिया अधिकारी को पकड़ा। यह बैठक यहां हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में हो रही है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक एन. इंद्रसेन रेड्डी ने कहा कि उन्होंने खुफिया अधिकारी को उसके वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप दिया और उसके द्वारा कथित तौर पर ली गयी तस्वीरों को डिलीट कर दिया। रेड्डी ने एचआईसीसी के बाहर पत्रकारों से कहा, ‘‘स्थानीय सरकार दुर्भावनापूर्ण मंशा से यहां हो रही सभी बातचीत को सार्वजनिक करने की कोशिश कर रही है। खुफिया अधिकारी सभागार के भीतर आया, जहां प्रवेश की अनुमति नहीं थी। 

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार