तेलंगाना के मंत्री केटीआर ने ‘परिवारवाद’ को लेकर अमित शाह पर निशाना साधा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2022

हैदराबाद। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं मंत्री के टी रामाराव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि एक ‘‘बेहतरीन क्रिकेटर’ के पिता तेलंगाना का दौरा कर रहे हैं। शाह मुनुगोड़े में एक जनसभा सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए यहां पहुंचे है। रामा राव ने मुनुगोड़े विधानसभा सीट से विधायक के तौर पर हाल में इस्तीफा देने वाले के. राजगोपाल रेड्डी का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए कहा कि दौरे पर आए गणमान्य व्यक्ति ‘‘उस सज्जन के लिए प्रचार भी करेंगे, जिनका भाई एक सांसद है।’’

इसे भी पढ़ें: अशोक गहलोत के मंत्री ने करवा चौथ को लेकर दिया विवादित बयान, भाजपा ने की कार्रवाई की मांग

वह एक ऐसे सज्जन के लिए प्रचार करेंगे, जिनका भाई सांसद है और जिनकी पत्नी विधान परिषद की सदस्य बनने की उम्मीदवार रही हैं और वह (अमित शाह) परिवारवाद पर व्याख्यान देंगे और हमारा ज्ञानवर्धन करेंगे।’’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट किया कि तेलंगाना के लोग अमित शाह सेयह जानने के लिए उत्सुक हैं कि गुजरात सरकार के बिल्कीस बानो मामले में दोषियों को रिहा करने का फैसला क्यों किया।

प्रमुख खबरें

Thane Police ने सेक्स रैकेट से टीवी एक्ट्रेस को छुड़ाया, महिला गिरफ्तार

Delhi CJP Protest के दौरान पुलिस कार्रवाई पर Supreme Court में सुनवाई, वकीलों ने क्या-क्या कहा?

बंगला साहिब में Delhi Police की कार्रवाई पर भड़के CM Bhagwant Mann, लगाया बड़ा आरोप

Manipur के पहाड़ी जिलों में ताजा झड़पें, 9 लोगों की मौत के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात