तेलंगाना के मंत्री केटीआर ने बीजेपी नेताओं का उड़ाया मजाक, कहा- दम बिरयानी, ईरानी चाय का आनंद उठाए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2022

हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने यहां पहुंचे नेताओं पर तंज कसते हुए तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के कार्यवाहक अध्यक्ष और मंत्री के टी रामा राव ने उनसे यहां ठहरने के दौरान विश्व प्रख्यात हैदराबादी दम बिरयानी और ईरानी चाय का स्वाद चखने के लिए कहा। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को शुरू हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई दिग्गज नेता दो दिवसीय बैठक में भाग ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के बेटे केटीआर ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को तेलंगाना के विकास के उस मॉडल, नीतियों एवं योजनाओं का अध्ययन करना चाहिए, जिन्हें भाजपा शासित राज्यों में लागू किया जा रह है। उन्होंने मोदी से कहा, ‘‘तेलंगाना से सीखो। आओ-देखो-सीखो।’’ इस बीच, शहर के ज्यादातर हिस्सों में भाजपा और टीआरएस दोनों ने अपने-अपने रंग बिरंगे पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं। भाजपा ने अपने अभियान में मोदी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद पर जोर दिया है जबकि टीआरएस ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा