Telangana के Hanamkonda में 1.25 करोड़ का गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 25, 2026

तेलंगाना के हनमकोंडा जिले में पुलिस ने 55 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 1.25 करोड़ रुपये मूल्य का 251 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वारंगल की पुलिस आयुक्त एन. श्वेता ने एक विज्ञप्ति में बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने गांजा तस्कर के घर की तलाशी ली और वहां से 251 किलोग्राम गांजा, एक दोपहिया वाहन, 9,000 रुपये नकद तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी से गांजा खरीदने वाले दूसरे राज्यों के लोगों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए विशेष दल गठित किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर