By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026
(फाइल फोटो के साथ) हैदराबाद, 31 जुलाई तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने घोषणा की है कि राज्य में थैलेसीमिया और ‘सिकल सेल एनीमिया’ के सभी मरीजों को पेंशन दी जाएगी। थैलेसीमिया और ‘सिकल सेल एनीमिया’ एक वंशानुगत रक्त विकार है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों की पहचान करने और राहत मंजूर करने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
अल नीनो की स्थिति के कारण कम बारिश की आशंका को देखते हुए, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति के संबंध में उचित सावधानी बरतने के भी निर्देश दिए।