By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2020
हैदराबाद। तेलंगाना के उद्योग मंत्री के टी रामाराव ने सोमवार को कहा कि उन्होंने अधिकारियों को राज्य के सभी कारखानों और विनिर्माण इकाइयों का एक सप्ताह के भीतर सुरक्षा ऑडिट करने का निर्देश दिया है। हाल में विजयवाड़ा में कोविड-19 केयर सेंटर में आग लगने की घटना तथा विशाखापत्तनम में गैस रिसाव समेत कुछ औद्योगिक दुर्घटनाओं को देखते हुए यह निर्देश दिया गया है।