जितेंद्र सिंह ने देशव्यापी मुफ्त टेलीमेडिसिन सुविधा की शुरुआत की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2021

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को देशव्यापी मुफ्त टेलीमेडिसिन परामर्श सह औषधि सुविधा की शुरूआत की। यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

केंद्रीय विद्यालय संगठन के साथ संयुक्त रूप से पूरा किया जाने वाला यह कार्यक्रम वर्तमान समय में देश के 170 जिलों में चल रहा है। इस अवसर पर सिंह ने कहा कि आज जब पूरा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मना रहा है, तब सेवा समर्पण अभियान को मनाने का इससे बेहतरीन तरीका नहीं हो सकता है,क्योंकि सेवा और विज्ञान दोनों ही मोदी से प्रेरित हैं।

जितेंद्र सिंह ने कहा कि देशव्यापी मुफ्त टेलीमेडिसिन सुविधा प्रदान करने से पहुंच, उपलब्धता और सामर्थ्य की समस्याओं का समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सुविधा के माध्यम से सेवाओं की गुणवत्ता, डॉक्टर और सहायता, दूरी और परामर्श व उपचार की लागत जैसी तीनों बाधाओं का निपटारा कुशलतापूर्वक किया जा सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि ‘साथ’ और ‘ई-संजीवनी’ जैसी टेलीमेडिसिन सेवाएं प्राथमिक स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ‘मेटा-लेयर’ की तरह हैं, जिससे भारत की संपूर्ण स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को अपग्रेड करने में सहायता प्राप्त होती हैं।

उन्होंने कहा कि टेलीमेडिसिन से न केवल मरीजों को उनका समय और धन बचाने में सहायता मिलेगी, बल्कि डॉक्टर भी एक फोन पर अपने मरीजों की मदद कर सकते हैं और बड़ी बीमारियों वाले मरीजों का तुरंत इलाज करने में सक्रिय रूप से शामिल हो सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन

गृह मंत्रालय से मंजूरी के बाद ही शुरू होंगी Satcom सेवाएं, सिंधिया ने दी जानकारी

Tamil Nadu Bypolls: TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें जीतीं