टेलीविजन एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

By रेनू तिवारी | Sep 30, 2021

टेलीविजन एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। कमजोरी और निम्न रक्तचाप के कारण उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री ने अत्यधिक यात्रा के साथ पर्याप्त आराम नहीं किया था साथ ही मौसम में भी हो रहे परिवर्तन के कारण उनकी तबियत बिगड़ गयी और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। श्वेता तिवारी की टीम ने भी उनके प्रशंसकों को आश्वासन दिया कि वह सही हो रही है और जल्द ही उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। काम के मोर्चे पर, टीवी अभिनेत्री को हाल ही में स्टंट-आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' के फिनाले में देखा गया था।

प्रमुख खबरें

Preeti Pawar और Ankush Panghal राष्ट्रमंडल मुक्केबाजी के फाइनल में पहुंचे

Tamil Nadu के Dindigul में घोड़ा चरने के विवाद में किसान की हत्या, इलाके में तनाव

Jharkhand के Governor Santosh Gangwar बोले- छात्रों के भविष्य को लेकर चिंतित है सरकार

Khelo India योजना के लिए केंद्रीय कैबिनेट ने 29,000 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी