Mahindra इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल में 12,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी टेमासेक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2023

नयी दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) की चार पहिया यात्री इलेक्ट्रिक वाहन इकाई महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल लिमिटेड में सिंगापुर की सरकारी निवेश कंपनी टेमासेक 1,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल लिमिटेड (एमईएएल) में 1,200 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए टेमासेक के साथ एक पक्का समझौता किया है।

इसे भी पढ़ें: McDonald ने मुंबई में खोला अपना पहला ‘ड्राइव थ्रू रेस्तरां’

इस लिहाज से इलेक्ट्रिक वाहन इकाई का मूल्यांकन 80,580 करोड़ रुपये बैठता है। एमएंडएम के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनीश शाह ने कहा कि टेमासेक का निवेश इलेक्ट्रिक एसयूवी को लेकर उनकी रणनीति को लागू करने की दिशा में एक और कदम है।

प्रमुख खबरें

Hyundai Cars खरीदना 1 दिसंबर से होगा महंगा, कीमतों में 8000 रुपये तक का इजाफा

मंगलुरु में Cyber Fraud: विदेशी गिफ्ट और डॉलर का झांसा देकर महिला से 8.5 लाख रुपये ठगे

Vijay Kumar Sinha का ऐलान, बागवानी पर 1 लाख और Dragon Fruit पर 2 लाख रुपये का अनुदान

Kamala Saryu Express: 400 भारतीय श्रद्धालुओं को लेकर पहली बार जनकपुर धाम पहुंची ट्रेन