भोपाल सहित प्रदेश के कई शहरों में चार डिग्री तक गिरा तापमान, आज से शीतलहर के आसार

By दिनेश शुक्ल | Dec 29, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में इस बार नए साल का स्वागत ठिठुरन और ठंड भरा होगा। प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में सोमवार को सर्द हवाओं ने तेज ठंड का अहसास करा दिया है। राजधानी भोपाल समेत अन्य शहरों में चार डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने ठंड बढ़ाई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और आगे बढ़ा और सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ी तो मंगलवार से इन शहरों में शीतलहर चल सकती है।

इसे भी पढ़ें: पैसे के लेनदेन में युवक की हत्या, हत्या कर शव रास्ते पर फेंका

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिस्से में सोमवार दोपहर के बाद 16 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे से चली। इस वजह से शाम तक अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। सर्द हवाओं का असर भोपाल, इंदौर जैसे शहरों में भी रहा है। सोमवार को उज्जैन में दिन का अधिकतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। भोपाल, इंदौर समेत अन्य शहरों में यह गिरावट चार से लेकर सात अंकों तक दर्ज की गई है। इसी तरह की गिरावट आगे भी होने का अनुमान है। ऐसा हुआ तो शीलहर चल सकती है।

इसे भी पढ़ें: पुन: प्रारंभ होगा माणिकचंद्र वाजपेयी राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार: मुख्यमंत्री चौहान

वहीं इंदौर में आने वाले 3-4 दिनों तक ज्यादा ठंड रहने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक हवा का रुख बदलने से तापमान में गिरावट आई है। आलम ये है कि पारा 6 डिग्री तक गिर गया है। इस सीजन में बीते सोमवार का दिन इंदौर के लिए सबसे सर्द रहा। मौसम विभाग के मुताबिक यदि एक दिन में पारा 5 डिग्री तक गिरता है तो उसे कोल्ड डे माना जाता है। इंदौर में पारा 6 डिग्री तक गिरा। यह पैटर्न 31 दिसंबर तक जारी रहेगा। इंदौर में आगामी 3-4 दिन ठंड से राहत के आसार नहीं है। इंदौर में रात में पारा 7-8 डिग्री पहुंच सकता है। अरब सागर से नमी आने से 2 से 3 जनवरी के बीच हलके बादल व बूंदाबांदी के आसार हैं। इसको लेकर लोगों को अलर्ट जारी किया गया है।

प्रमुख खबरें

Himanta Biswa Sarma ने Amit Shah को दी असम में बाढ़ और राहत कार्यों की जानकारी

Rajasthan Weather: कोटा, जयपुर और भरतपुर में 26 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान

Allahabad High Court IAS Officer | मैं सीनियर IAS हूँ, तुमने बदतमीजी की... महिला जज को फोन पर धमकाना पड़ा भारी, दुर्गा शक्ति नागपाल पर चलेगा अवमानना का केस!

BCCI Junior Selection Committee युवा खिलाड़ियों को ड्रग्स और मैच फिक्सिंग के खतरों से करेगी सतर्क