अंधविश्वास! तमिलनाडु में बना कोरोना देवी का मंदिर, आम लोगों को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2021

कोयंबटूर। कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पूरे देश को अपनी चपेट में ले लिया है और तमिलनाडु का कोयंबटूर जिला भी इससे अछूता नहीं है। ऐसे में लोग इस महामारी से बचाव के लिए ईश्वरीय शक्तियों से हस्तक्षेप की उम्मीद कर रहे हैं और इसी कड़ी में शहर के बाहरी इलाके में ‘कोरोना देवी’ का मंदिर स्थापित किया गया है। यह मंदिर ‘प्लेग मरियम्मन मंदिर’ की तरह है जिसकी स्थापना करीब 150 साल पहले प्लेग की महामारी से बचाव के लिए की गई थी। शहर के बाहरी इलाके इरुगुर में कामत्चिपुरी अधीनम नामक मठ ने इस मंदिर की स्थापना की है जिसमें ‘कोरोना देवी’ की प्रतिमा स्थापित की गई है।

प्रमुख खबरें

अगले चरण में शामिल हो सकता है Bengaluru-Pune Bullet Train कॉरिडोर, रेल मंत्री ने दिए संकेत

Diwali पर बनाएं South India की 3 मशहूर GI Tag मिठाइयां, तिरुपति लड्डू से धारवाड़ पेड़ा तक

Adi Shankaracharya की परिक्रमा राष्ट्रीय एकता की मिसाल, बोले Kerala Governor Om Prakash Mathur

कर्नाटक में Kannada Flag को कानूनी दर्जा दिलाएगी सरकार, DK Shivakumar ने किया ऐलान